कृष्णा पब्लिक स्कूल में अंकपत्र व पुरस्कार वितरण का भव्य और प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ:

लेहड़ा बाजार, फुलमनहां | आज कृष्णा पब्लिक स्कूल, लेहड़ा बाजार फुलमनहां में प्रतिभाशाली व मेधावी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर हौसला-अफजाई के लिए साइकिल, मेडल और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। साइकिल पाने वाले बच्चों में कनीज फातिमा, अंश चौरसिया, तान्या, नीतू, समीना खातून इत्यादि शामिल रहे।

इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति से समारोह और भी गौरवशाली नजर आया। यह क्षण गर्व, उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक माननीय बजरंग बहादुर सिंह जी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, बब्लू चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, अमित पासवान, अशोक पटवा, रविंद्र यादव, रामशिला चौहान, राममिलन पटवा, रामफेर प्रजापति, योगेंद्र यादव, दिनेश यादव जी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बच्चों में खुशी और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

प्रबंधक श्री रविंद्र कुमार चौरसिया जी एवं प्रधानाचार्य रामभरोस प्रजापति जी ने बताया कि
“मेहनत + लगन = सफलता”
यही कामयाबी का मूलमंत्र है।

इस दौरान इंचार्ज इंजि० कृष्ण भान चौरसिया, इमरान खान, इंद्रेश, अभिनव, उमेश, आमिर, कार्तिक, शिवनारायण भी उपस्थित रहे।

सभी ने बताया कि यह सिर्फ एक इनाम नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शानदार शुरुआत है। इसी के साथ समस्त विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत सभी छात्र-छात्राओं के सफल, सुखमय और सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए स्नेहाशीष प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: