ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द खत्म हो सकता है संघर्ष:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो उसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है।

फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं रोकते हैं, तो हम कोई डील नहीं करेंगे।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके अनुसार,
“सब कुछ खत्म कर दिया गया है… उनके पास न एयरफोर्स बची है और न ही रडार सिस्टम।”

उन्होंने ईरान के मौजूदा नेतृत्व को “नया शासन” बताते हुए कहा कि पहले की तुलना में यह “काफी हद तक समझदार” है, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इस संघर्ष का अंतिम नतीजा अभी अनिश्चित है।

ट्रंप ने कहा, आखिर में मायने सिर्फ नतीजे का है… और हो सकता है कि यह बहुत जल्द सामने आ जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास ईरान के बुनियादी ढांचे पर बड़ा हमला करने की क्षमता है, लेकिन वह स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ना नहीं चाहता। ट्रंप के मुताबिक, हम एक घंटे में उनके सभी पुल और पावर प्लांट्स को निशाना बना सकते हैं… लेकिन हम ऐसा करना नहीं चाहते।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमेरिका की कार्रवाई, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े कदम भी शामिल हैं, पर अन्य देशों की ओर से कोई खास विरोध नहीं मिला है।

साथ ही, ट्रंप ने यह भी बताया कि उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पत्रों के जरिए बातचीत हुई है।

  • Related Posts

    अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग:
    • July 25, 2026

    लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज की उसी 4 मंजिला इमारत को अब ढहाया जा रहा है, जहां आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। शनिवार सुबह करीब 7:30…

    Continue reading
    राहुल गांधी ने दिखाया पैलेट गन से घायल छात्र का जख्म, शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना:
    • July 24, 2026

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक “अपराधी शिक्षा मंत्री” हैं और उन्हें पद से हटाया जाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश:
    अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग:
    राहुल गांधी ने दिखाया पैलेट गन से घायल छात्र का जख्म, शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना:
    CJP से बातचीत को तैयार सरकार, 24 घंटे में 4 बार भेजा बातचीत का ऑफर: