अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक को किया अंतिम प्रणाम, बेटियों ने भी दी मुखाग्नि में सहभागिता:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव गुरुवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। पत्नी अपर्णा यादव के पिता एवं प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाई की चिता पर लकड़ी रखकर अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं और उन्होंने भी पिता की चिता पर लकड़ी रखकर अंतिम विदाई दी।

इससे पहले प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए। समर्थकों ने ‘प्रतीक यादव अमर रहें’ के नारे लगाए। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने भी पार्थिव शरीर को कंधा दिया। लखनऊ स्थित प्रतीक यादव के आवास से कुछ दूरी पर समाजवादी पार्टी का कार्यालय है, जहां पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए जमीन पर रखा गया। परंपरा के अनुसार श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा जाता है।

प्रतीक यादव पशु प्रेमी थे। शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर भी लगाई गई थी। सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शिवपाल यादव और डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन किए। देर रात पत्नी अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ पार्थिव शरीर के पास मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, आवास पहुंचा पार्थिव शरीर:
    • May 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय प्रतीक यादव…

    Continue reading
    पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह:
    • May 12, 2026

    पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में कहा कि वह कुछ स्कूलों से भी आग्रह करेंगे कि फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक को किया अंतिम प्रणाम, बेटियों ने भी दी मुखाग्नि में सहभागिता:
    प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, आवास पहुंचा पार्थिव शरीर:
    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह: