बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:

महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर अदरौना में 14 मई 2026 को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने कल शाम करीब 7 बजे ग्राम बिशुनपुर अदरौना से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में :

1. योगेंद्र पुत्र रामसेवक | 2. महेंद्र पुत्र रामसेवक

दोनों निवासी ग्राम बिशुनपुर अदरौना, थाना बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज हैं और दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 127/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 354(3) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य अभियुक्त अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फरार आरोपी जल्द अदालत या थाने में हाजिर नहीं होता है, तो माननीय न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने साफ कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    • May 19, 2026

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष Raghuraj Pratap Singh उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Continue reading
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट:
    • May 18, 2026

    भारतीय रुपये में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब पहुंच गया। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और कच्चे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट:
    IPL 2026 में बना 19 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने जड़े शतक: