लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर सैकड़ों छात्रों का विरोध प्रदर्शन:

आज University of Lucknow से संबद्ध कॉलेजों के एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के सैकड़ों छात्रों ने प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि रिजल्ट में भारी गड़बड़ी के कारण वे परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।

छात्रों की मांग है कि परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई जाए तथा कॉपियों की दोबारा सही तरीके से जांच कर सभी छात्रों को प्रमोट किया जाए, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम एक ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपा।

प्रशासन की ओर से छात्रों को तीन दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।इस दौरान छात्र नेता एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू और शैलजा चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन में शिवम पटेल, हिमांशु राजपूत, अब्दुल रहमान, अमृता पटेल, काजल, विशु कनोजिया, लक्ष्मीकांत यादव, बृजभान सिंह यादव, वरुण, ऋतिक, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

  • Related Posts

    NEET पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग:
    • May 16, 2026

    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा द्वारा NEET UG पेपर लीक प्रकरण के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा विवाद, एथिक्स की जगह फिलॉसफी पेपर, दोबारा परीक्षा की मांग:
    • May 7, 2026

    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज दर्शन शास्त्र विभाग के बीए चतुर्थ सेमेस्टर की निर्धारित परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। तय कार्यक्रम के अनुसार “पाश्चात्य नैतिक शास्त्र (वेस्टर्न एथिक्स फिलॉस्फी)”…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर सैकड़ों छात्रों का विरोध प्रदर्शन:
    देश में 40% वकीलों की डिग्री फर्जी? BCI चेयरमैन मनन मिश्रा का बड़ा दावा:
    युवाओं के लिए बड़ी पहल, 19वें रोजगार मेले में बांटे गए हजारों नियुक्ति पत्र:
    विराट कोहली और ट्रैविस हेड की तकरार बनी सोशल मीडिया का चर्चा विषय:
    सहारनपुर में प्रदर्शन बना विवाद, सांसद इकरा हसन सहित 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर: