प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी, तेरहवीं में दिखा भावुक माहौल:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की आज तेरहवीं हुई। कार्यक्रम में पत्नी अपर्णा यादव ने खुद पूड़ियां बांटीं और अखिलेश यादव को खाना परोसा।

इस दौरान जब लोगों ने ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारे लगाए, तो अपर्णा खुद को संभाल नहीं पाईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करने के बाद वह घर के अंदर चली गईं।

तेरहवीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपर्णा यादव को सांत्वना दी।

अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और डिंपल यादव समेत पूरा परिवार अपर्णा के घर पहुंचा। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी पूड़ियां बांटीं। लोकगायिका मालिनी अवस्थी और अभिनेता राजपाल यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपर्णा यादव के घर पर तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां रामधुन गूंजती रही।

शहर के कई इलाकों में प्रतीक यादव की याद में शोक संदेशों वाले होर्डिंग लगाए गए हैं।13 मई की सुबह 38 वर्षीय प्रतीक यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अगले दिन 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी थी।

16 मई को हरिद्वार के VVIP घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। अपर्णा यादव बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड पहुंची थीं, जबकि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    • September 14, 2026

    लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्डों को निकाले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा और चीफ प्रॉक्टर प्रो.…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव, CM योगी ने किया उद्घाटन:
    • September 12, 2026

    लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर शनिवार से किताबों और साहित्य के रंग में रंग गया। यहां गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: