यूपी सरकार के फैसले से खुश हुए प्रधान, बृजमनगंज ब्लॉक पर जमकर मनाया जश्न:

महराजगंज: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ने पर प्रधान संघ में खुशी की लहर, मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर मनाया जश्न।

बृजमनगंज (महराजगंज): उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही देरी के बीच प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रधान संघ लंबे समय से मांग कर रहा था कि चुनाव होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी दी जाए। सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए अधिकतम छह माह अथवा पंचायत चुनाव संपन्न होने तक निर्वतमान प्रधानों को बतौर प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में सोमवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया। 27 मई से निर्वतमान प्रधान प्रशासक के रूप में गांवों के विकास कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसी फैसले की खुशी में आज बृजमनगंज ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने एकत्र होकर मिठाई खिलाई, अबीर-गुलाल लगाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

ग्राम प्रधानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे और गांवों के विकास कार्यों में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करेंगे। साथ ही गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को इस बढ़े हुए कार्यकाल में पूरा किया जाएगा।

इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ नीरज गौड़, असद अहमद, रमेश सिंह, प्रभाकर दूबे, बबलू चौबे, बबलू यादव, रामकेश यादव, रामकेश प्रजापति, दिलीप निषाद, समसुजजोहा, अशरफ़ अली, सोनू सिंह, पंकज यादव, दिनेश पांडेय, राजाराम साहनी, फूल कुंवर चौहान, तामेश्वर जायसवाल, दीनानाथ चौधरी, फेकू रावत, रामकमल चौधरी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: