सिद्धार्थ नगर में संस्कार भारती की नई टीम का गठन, कई पदाधिकारियों ने ली शपथ:

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश | संस्कार भारती सिद्धार्थ नगर इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पवन कुमार जायसवाल को जिला अध्यक्ष, गोविंद ओझा को महामंत्री तथा रामशरण को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं सिद्धार्थ गौतम, अमित त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, राजकमल जायसवाल, प्रदीप वर्मा एवं आशीष सिंह ने जिला उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। धीरेंद्र वर्मा को सह महामंत्री बनाया गया। मालती, सोनू श्रीवास्तव, अर्जुन पासवान एवं संदीप श्रीवास्तव ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

इसके साथ ही मंचीय कला विद्या प्रमुख के रूप में नितेश पांडे, लोककला प्रमुख के रूप में रुपेश मिश्रा, दृश्य कला विद्या प्रमुख के रूप में संजू जायसवाल, साहित्य कला विद्या प्रमुख के रूप में पंकज सिद्धार्थ, धरोहर कला प्रमुख के रूप में डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी तथा प्रचार प्रमुख के रूप में मनोज कुमार एवं गुंजन ने शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत महामंत्री अनिल सिंह, सह मंत्री मानवेंद्र त्रिपाठी, सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी एवं कार्यक्रम संयोजक विश्व मोहन त्रिपाठी तथा प्रांत उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पवन जायसवाल ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कार भारती भारतीय लोक कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, नाट्य, चित्रकला एवं भारतीय जीवन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करती है। उन्होंने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन मंचीय कला विद्या प्रमुख नितेश पांडे ने किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने शपथ दिलाई तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना के प्रसार हेतु प्रेरित किया। सभा के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित महामंत्री गोविंद ओझा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    यूपी सरकार के फैसले से खुश हुए प्रधान, बृजमनगंज ब्लॉक पर जमकर मनाया जश्न:
    • May 27, 2026

    महराजगंज: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ने पर प्रधान संघ में खुशी की लहर, मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर मनाया जश्न। बृजमनगंज (महराजगंज): उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही…

    Continue reading
    बृजमनगंज को मिला नया थानाध्यक्ष, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस:
    • May 25, 2026

    नये थानेदार ने संभाली बृजमनगंज थाने की कमान, कानून का राज और भयमुक्त समाज बनाने का दिलाया भरोसा। बृजमनगंज, महराजगंज | आज नवागत थानाप्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बृजमनगंज थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थ नगर में संस्कार भारती की नई टीम का गठन, कई पदाधिकारियों ने ली शपथ:
    वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, सहवाग बोले- ऐसी बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी:
    गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 28% GST नियम को दी मंजूरी:
    यूपी सरकार के फैसले से खुश हुए प्रधान, बृजमनगंज ब्लॉक पर जमकर मनाया जश्न:
    “सबसे असफल मुख्यमंत्री” कहकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला: