बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अली खान ने कहा कि देश का बहुसंख्यक समाज “काफी हद तक जहर से प्रभावित हो गया है” और इसके लिए उन्होंने बीजेपी की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया।

सपा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि आज देश में धर्म के आधार पर लोगों के बीच आपसी विश्वास कमजोर हुआ है। उनका आरोप है कि बीजेपी ने ऐसा माहौल बनाया है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी बढ़ी है। उन्होंने कहा, बहुसंख्यक समाज काफी हद तक जहर हो गया है। धर्म के आधार पर लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा टूट गया है।

जावेद अली खान ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी उन क्षेत्रों में भी अपने संगठन को मजबूत करने और लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेगी, जहां अल्पसंख्यक आबादी कम और हिंदू आबादी अधिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में कार्यकर्ताओं को लोगों को समझाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

  • Related Posts

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    • August 3, 2026

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: