नई दिल्ली: NEET परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सरकार ने 22 जून तक Telegram पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा 30 जून तक Telegram पर भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा भी प्रतिबंधित रहेगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सरकार के 22 जून 2026 तक Telegram पर बैन लगाने के फैसले का स्वागत किया है। NTA के अनुसार, चीटिंग करने वाले गिरोह कथित तौर पर NEET उम्मीदवारों को ठगने के लिए Telegram का इस्तेमाल करते थे और पेपर लीक होने के झूठे दावे कर अभ्यर्थियों को गुमराह करते थे।
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने NTA और विभिन्न राज्यों की पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर कई Telegram चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स को बंद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।




