केतन अग्रवाल केस में हर दिन नया खुलासा, रेस्क्यू करने वाले के बयान से सनसनी:

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं, उनकी खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई जगह चोट के निशान थे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि जहां अन्य लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, वहीं सिया गोयल शांत खड़ी थी। सुनील गायकवाड़ के मुताबिक, शव को जंगल के रास्ते बाहर लाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। बचाव अभियान दोपहर 12:30 बजे तक चला और करीब 1:30 बजे शव एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

वहीं, मामले की जांच में जुटी पुणे पुलिस ने शुक्रवार को सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, साहिल चेतन चौधरी को जानता है। उसने बताया कि चेतन और सिया की दोस्ती एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। वहीं, आज सिया के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

  • Related Posts

    भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में होगा, अखिलेश यादव का बड़ा हमला:
    • June 27, 2026

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा। आखिर ‘दानभक्तों’…

    Continue reading
    पासपोर्ट अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से बदल जाएंगी फीस:
    • June 26, 2026

    1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने नए पासपोर्ट बनवाने और उन्हें रिन्यू कराने की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। नए नियमों के मुताबिक: • 36…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में होगा, अखिलेश यादव का बड़ा हमला:
    केतन अग्रवाल केस में हर दिन नया खुलासा, रेस्क्यू करने वाले के बयान से सनसनी:
    पासपोर्ट अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से बदल जाएंगी फीस:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार:
    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर: