भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में होगा, अखिलेश यादव का बड़ा हमला:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा। आखिर ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर ही गया, क्योंकि प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा दिया। अब भाजपाइयों के अहंकार की चमचमाती लंका के साम्राज्य का भी अंत होगा और ‘लंकाधिपति’ का भी।

भाजपा के लिए तो अमृतकाल, काल बनकर आया है। ये सरकार कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते हैं। ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ से आहत जनता कटाक्ष करते हुए कह रही है कि भाजपाई कह रहे हैं कि हमने कहा था कि ‘इस्तीफा’ नहीं होता, हमने इस्तीफा नहीं, ‘त्यागपत्र’ दिया है।दरअसल, अभी तो ‘भाजपाई और उनके संगी-साथियों’ के काले कारनामों, करतूतों और कारगुजारियों का यह प्रथम अध्याय खुला है।

बंटवारे की इस लड़ाई में अब इनकी ‘पार्टी, संघ, सभा, परिषद, वाहिनी और ट्रस्ट की टोली’ एक-दूसरे की पोल खोलेगी। इससे पहले कि ये लोग चोरी के माल से भरा अपना ‘झोला-बोरा’ लेकर इधर-उधर भागें, बॉर्डर बंद कर दिए जाएं।

अभी तो शुरुआत है, अब तो केयर फंड के साथ-साथ अनरजिस्टर्ड लोगों को भी अपने कुकृत्यों का हिसाब देना होगा। भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा।

NEET के छात्र कह रहे हैं कि जब इस्तीफे शुरू हो गए हैं तो ‘लीकाधिपति’ का भी करवा दीजिए।”

  • Related Posts

    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    • August 12, 2026

    महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने तीन बार डस…

    Continue reading
    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी:
    • August 12, 2026

    उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते-आते नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाह ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल बोले- पहले बताएं छात्रों पर गोली किसने चलवाई:
    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी:
    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम: