राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आएंगे नितिन नवीन, भाजपा ने की भव्य तैयारियां:

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक भव्य तैयारियां की गई हैं। पूरे मार्ग में 42 स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि नितिन नवीन सुबह 11:05 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगे। यहां वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक भव्य स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।

42 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत: स्वागत यात्रा कृष्णानगर मोड़, आलमबाग, टी. एन. चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगी। पूरे मार्ग में 42 स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश मुख्यालय में होंगी अहम संगठनात्मक बैठकें: प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की जाएगी।

हनुमान सेतु में दर्शन: मुख्यमंत्री योगी के साथ होगी बैठक इसके बाद वह हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर गोमतीनगर स्थित होटल ताज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है।

  • Related Posts

    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, PDA Youth Meet Up अभियान के तहत युवाओं से हुआ संवाद:
    • October 10, 2026

    लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रतीक, पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व रक्षा मंत्री एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *