पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान, उधर CJP का जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू:

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी बीच NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा।

वहीं, अभिजीत दीपके ने सोमवार के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।दीपके ने कहा, “हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है।”

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *