राहुल गांधी ने दिखाया पैलेट गन से घायल छात्र का जख्म, शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना:

राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक “अपराधी शिक्षा मंत्री” हैं और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं और उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।

राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान वे एक घायल छात्र को अपने साथ लेकर मीडिया के सामने पहुंचे और उसके हाथ में लगे घाव को दिखाया। राहुल गांधी ने कहा- “मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।

सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और उसकी देखने की क्षमता चली गई है। राहुल गांधी ने जिस छात्र की चोट दिखाई, उसका नाम साहिल लोचाब है। वह 19 साल का है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से उसकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी।

  • Related Posts

    CJP से बातचीत को तैयार सरकार, 24 घंटे में 4 बार भेजा बातचीत का ऑफर:
    • July 23, 2026

    CJP से बातचीत को तैयार सरकार, जेपी नड्डा के घर-ऑफिस पर 4 बार भेजा बातचीत का ऑफर: सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के…

    Continue reading
    ‘बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी घायल हुए’— लाठीचार्ज पर अपर्णा यादव:
    • July 23, 2026

    दिल्ली में नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी ने दिखाया पैलेट गन से घायल छात्र का जख्म, शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना:
    CJP से बातचीत को तैयार सरकार, 24 घंटे में 4 बार भेजा बातचीत का ऑफर:
    ‘बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी घायल हुए’— लाठीचार्ज पर अपर्णा यादव:
    बृजमनगंज के फुजैल अहमद की शानदार सफलता, NEET-2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 5621:
    रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के खिलाफ कल से बड़ा हस्ताक्षर अभियान: