अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग:

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज की उसी 4 मंजिला इमारत को अब ढहाया जा रहा है, जहां आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंची, जिसके बाद बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू कर दिया गया। हादसे के 32 दिन बाद हो रही इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया है। बता दें कि 22 जून को इस 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी। सेकंड फ्लोर के स्टूडियो में मौजूद 15 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोगों ने किसी तरह पाइप और तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई थी।

हादसे के दौरान एक युवक सेकंड फ्लोर से कूद गया था, जिससे उसका पैर पैरालाइज हो गया था। हादसे के बाद एलडीए (LDA) ने बिल्डिंग मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा था। इसके बाद 10 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करते हुए 15 दिन के भीतर खुद इमारत गिराने के निर्देश दिए गए थे। इसकी डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके बाद एलडीए ने खुद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू की।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: