बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:

महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि महिला पहलवान इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी और न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी।

विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि सत्ता और प्रभाव के चलते कई लड़कियों पर दबाव बनाया गया, लेकिन कुछ महिला पहलवान अपने फैसले पर अडिग रहीं और कोर्ट में लगातार लड़ाई लड़ती रहीं। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि शुरुआत से ही सिस्टम और सरकार ने बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का प्रयास किया।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने के निर्देश दे दिए हैं और उन्हें अब भी न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *