सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:

सिद्धार्थनगर: जिले के सदर थानाक्षेत्र के सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के पास सामने तीव्र मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक ड्राइवर की पहचान हरिशंकर निवासी सरदार पटेल नगर, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, टेंपर संख्या UP15HT9487 चिल्हिया मिक्सर प्लांट से सीमेंट का घोल लेकर उसका बाजार जा रहा था। इसी दौरान सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के पास सामने तीव्र मोड़ पर टेंपर अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाही में जुटी है।

News by: Pulkit Agrahari, Reporter

  • Related Posts

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?
    • August 22, 2026

    भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के मुद्दे पर टिप्पणी की है। स्मृति ईरानी ने अमित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?