लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे, जहां दोपहर करीब 1 बजे दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को यूपी की सियासत में काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही, सपा और आम आदमी पार्टी के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ और सीट शेयरिंग को लेकर भी मंथन होने की अटकलें हैं।




