लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

महराजगंज में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नगर पालिका परिषद ने जिला पंचायत सभागार में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को धैर्य, शौर्य और न्याय का प्रतीक बताया,‌उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्याबाई के सपनों के अनुरूप नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं।

विधायक बोलें- अहिल्याबाई ने सनातन धर्म की स्थापना कीं :-
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बताया कि अहिल्याबाई ने बिना किसी राजनीतिक समर्थन के देशभर में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य किया, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान :-
कार्यक्रम में अहिल्याबाई लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए, स्वच्छता कर्मियों और स्वावलंबी महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला संयोजक बबलू यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • Related Posts

    ‘उम्मीदों की पदयात्रा’ में जुटे हजारों लोग, प्रियांशु राज यादव बोले- 2027 में होगा परिवर्तन:
    • July 2, 2026

    देवरिया, 1 जुलाई 2026‌ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 338 पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बघौच घाट…

    Continue reading
    IIT मुंबई से जर्मनी तक का सफर, चित्रकूट के अभिषेक ने वैज्ञानिक बन रचा नया इतिहास:
    • July 2, 2026

    चित्रकूट के होनहार अभिषेक सिंह चौहान ने जर्मनी की प्रतिष्ठित केएलयू यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक (Scientist) के पद पर नियुक्ति हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। अभिषेक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 40 लड़कियों समेत 119 हिरासत में:
    ‘उम्मीदों की पदयात्रा’ में जुटे हजारों लोग, प्रियांशु राज यादव बोले- 2027 में होगा परिवर्तन:
    मोबाइल ऐप से बीच सड़क में बंद हो रहा E-Rickshaw! वायरल वीडियो का पूरा तकनीकी सच:
    IIT मुंबई से जर्मनी तक का सफर, चित्रकूट के अभिषेक ने वैज्ञानिक बन रचा नया इतिहास:
    बारिश ने बदला यूपी का मौसम, तापमान 8 डिग्री गिरा, अगले 5 दिन भारी बरसात के संकेत: