बृजमनगंज-नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज:

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना बृजमनगंज में बीते मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना बीते 14 सितंबर, सोमवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल थाना बृजमनगंज से करीब 10 किलोमीटर पूरब दिशा में स्थित है।

शिकायतकर्ता, जो थाना कोल्हुई क्षेत्र का निवासी है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि किशोरी वापस घर आ गई है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *