Maharajganj में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, Shock Story :

महराजगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, घटना 12 सितंबर की रात की है, जब पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई, नशे में सोते ही उसने अपने प्रेमी को बुलाया।

पत्नी ने पति के हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए और खुद उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, इस दौरान प्रेमी ने चाकू से सीने पर कई वार किए, हत्या के बाद पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई, होश आने पर हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए दोनों ने युवक की लाश को बाइक से लगभग 1 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। इस दौरान शव का पैर बाइक के साथ घिसटता रहा और चमड़ी उतर गई।

पत्नी और प्रेमी ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को घर से दूर रास्ते में फेंक दिया।

मृतक युवक की प्रोफाइल फोटो

अगली सुबह, लगभग 4 बजे, राहगीरों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल और बाइक की मदद से युवक की पहचान की।

पुलिस ने पत्नी को शक के आधार पर हिरासत में लिया, कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया और प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

लव मैरिज के बाद बना जघन्य अपराध :
राजाबारी गांव के नागेश्वर रौनियार (25) ने छह साल पहले नेहा गुप्ता (22) से लव मैरिज की थी, शादी के बाद उनका एक बेटा आद्विक हुआ। नागेश्वर नेपाल में कैटरिंग का काम करता था।

एक साल पहले, नेहा का घर से एक किलोमीटर दूर रहने वाले जीतेंद्र गौतम (20) से अफेयर शुरू हो गया, पति को इसके बारे में पता चलने पर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए, परेशान होकर नागेश्वर पत्नी के साथ 14 किलोमीटर दूर महाराजगंज में किराए के मकान में रहने लगा। उसी रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी बोली उनकी गलत हरकतों से बहुत परेशान थी

पत्नी का कबूलनामा :
नेहा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पति ने उसे पैसे के लिए गलत कामों के लिए मजबूर किया। कई बार वह घर में लोगों को लाता और खुद बच्चे को लेकर बाहर चला जाता, ऐसे में जीतेंद्र से बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

नेहा ने बताया कि 12 सितंबर की रात उसने पति को शराब पिलाई। नशे में सोने के बाद उसने जीतेंद्र को बुलाया। दोनों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर हत्या की, हत्या के बाद नेहा रोते-रोते बेहोश हो गई। होश आने पर दोनों ने लाश को बाइक पर रखकर 1 किलोमीटर दूर फेंक दिया।

प्रेमी ने भी कबूला जुर्म :
जीतेंद्र ने बताया कि नागेश्वर ने ही उसे नेहा से बात करने के लिए उसका नंबर दिया, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी का सपना देखने लगे, नागेश्वर रास्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में दोनों ने अपना-अपना जुर्म कबूल कर लिया।

24 घंटे में खुलासा :
एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घर पहुंची, पत्नी का अजीब तरह का शांत व्यवहार पुलिस के लिए शक का कारण बना, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर, पत्नी ने कड़ाई से पूछताछ में जुर्म कबूल किया और प्रेमी की संलिप्तता भी बताई, इस तरह 24 घंटे के भीतर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    • August 7, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने…

    Continue reading
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    • August 7, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: