यूपी में SIR के बाद मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट, सीएम योगी का दावा :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि SIR के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 15.44 करोड़ से घटकर 12 करोड़ रह गई है, जबकि यह संख्या 16 करोड़ होनी चाहिए थी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ पर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करें। योगी आदित्यनाथ के अनुसार, मतदाता संख्या में जो करीब चार करोड़ का अंतर सामने आया है, वह विरोधी दलों के समर्थकों का नहीं, बल्कि इसमें 85–90 प्रतिशत भाजपा समर्थक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने SIR फार्म जमा करने की समय-सीमा 14 दिन के लिए बढ़ा दी है, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस बढ़ी हुई अवधि का बेहतर और प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

  • Related Posts

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    • August 3, 2026

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: