सिद्धार्थनगर- विकास से वंचित बराहपुर, बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :

सिद्धार्थनगर: मिठवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बराहपुर आज़ादी के दशकों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित बनी हुई है, गांव में विकास कार्य न होने से नाराज़ ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक किसी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक अनदेखी के चलते गांव की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार,
* गांव में न तो नाली की व्यवस्था है और न ही पक्की सड़क
* बारिश के दिनों में गांव की गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है
* स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है
* ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर मारपीट की धमकी दिए जाने का आरोप

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान खुलेआम कहते हैं हम अखिलेशवादी हैं, जिसे जो करना है कर ले, काम नहीं होगा, यह पूरा मामला मिठवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बराहपुर का है, जहां विकास के अभाव ने ग्रामीणों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और बराहपुर के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं कब मिलेंगी।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    • August 23, 2026

    सिद्धार्थनगर: जिले के सदर थानाक्षेत्र के सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के पास सामने तीव्र मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेंपर अनियंत्रित होकर पलट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?