कृषि मंत्री का महराजगंज दौरा, खाद माफियाओं पर सख्त नजर :

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार की देर रात औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। वे अचानक सिसवा क्षेत्र पहुंचे और कोठीभार थानाक्षेत्र के सबयां बढ़या स्थित मनीष ट्रेडिंग कंपनी के खाद गोदाम का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम मालिक संतोष जायसवाल से उर्वरक की उपलब्धता और कीमतों की जानकारी ली, साथ ही फुटकर विक्रेताओं से यूरिया की बिक्री दर को लेकर भी पूछताछ की।

सख्त लहजे में मंत्री ने कहा कि किसानों को उर्वरक बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध होना चाहिए, उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर शिकायत मिली तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

कृषि मंत्री ने दोहराया कि किसानों के हित और समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान गोरखपुर के संयुक्त कृषि निदेशक अरविंद सिंह, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि महराजगंज और सिसवा के परगना अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    • December 16, 2025

    बृजमनगंज, महराजगंज: थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा गोपालपुर, टोला शुक्ल कोटिया में मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे 25 वर्षीय विवाहिता शबाना, पत्नी अजहरुद्दीन का शव घर में फंदे…

    Continue reading
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    • December 16, 2025

    जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बृजमनगंज पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    सिद्धार्थनगर- विकास से वंचित बराहपुर, बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :