एशिया कप फाइनल, भारतीय टीम का चौंकाने वाला फैसला, विवाद और तनाव बढ़ा :

एशिया कप फाइनल से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल से पहले होने वाले फोटो शूट में नहीं पहुंचे, इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने शनिवार को प्रैक्टिस भी नहीं की, जबकि प्री-मैच कॉन्फ्रेंस एक दिन पहले ही कर दी थी।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा

पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कहा-
* उनकी मर्जी, टीम चाहे तो जाए या न जाए, हम सभी प्रोटोकॉल्स फॉलो करेंगे।
* हाथ न मिलाने पर बोले- मैं 2007 से क्रिकेट खेल रहा हूं, ऐसे कभी नहीं सुना कि टीमों ने आपस में हाथ न मिलाए हों।

ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी ने भी कहा-
* मैं विनर टीम को ट्रॉफी देने के लिए उत्साहित हूं।
*फाइनल मैच : रविवार, रात 8 बजे, दुबई इंटरनेशनल। इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान आमने-सामने।

पाक कप्तान सलमान अली आगा की 4 खास बातें :
1. फाइनल है, दबाव दोनों टीमों पर बराबर है, भारतीय मीडिया की चिंता नहीं।
2. पिछली 2 हार की वजह ज्यादा गलतियां, फाइनल वही जीतेगा जो कम गलतियां करेगा।
3. खिलाड़ी अपनी फीलिंग दिखा सकते हैं, जब तक किसी का अपमान न हो।
4. 2007 से क्रिकेट खेल रहा हूं, ऐसा कभी नहीं देखा कि टीमों ने हाथ नहीं मिलाए।

सुपर-4 मैच की कुछ तस्वीरें :

अभिषेक और हारिस रऊफ में बहस, साथ में उप कप्तान शुभमन गिल।

21 सितंबर को हुए सुपर-4 में भी भारत-पाकिस्तान ने हाथ नहीं मिलाया।

पाक खिलाड़ियों ने ओपनर अभिषेक शर्मा से बहस की, जवाब में शर्मा ने 39 गेंद पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेली और 5 छक्के लगाए।





  • Related Posts

    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान:
    • June 10, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रोहित…

    Continue reading
    ICC Test Rankings: शुभमन गिल बने भारत के सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज:
    • June 10, 2026

    आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: