स्कूल विलय व निजीकरण के खिलाफ अटेवा का रोष मार्च 1 अगस्त को :

स्कूल विलय व निजीकरण के खिलाफ अटेवा का रोष मार्च 1 अगस्त को :

महराजगंज ;
प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय, निजीकरण और नई पेंशन योजना (एनपीएस) जैसे मुद्दों को लेकर अटेवा शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, संगठन आगामी 1 अगस्त को जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा, यह जानकारी रविवार को एक निजी होटल में आयोजित अटेवा की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने दी।

बैठक में जिला व तहसील स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। राजेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से सरकारी पदों को समाप्त कर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, सिंचाई विभाग जैसे अनेक विभागों में नियमित पद समाप्त कर संविदा पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों के विलय से जहां शिक्षकों की स्थिति असमंजस में है, वहीं मिड-डे मील रसोइया बहनों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अटेवा इस मनमानी का हर स्तर पर विरोध करेगा।
संगठन की आगामी रणनीति भी बैठक में तय की गई, जिसमें:

1 अगस्त : जिला मुख्यालयों पर रोष मार्च
5 सितंबर : सामूहिक उपवास
1 अक्टूबर : सोशल मीडिया (एक्स) पर विरोध अभियान
25 नवंबर : दिल्ली कूच कर पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन

राजेश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: