सिद्धार्थनगर: नदी में डूबे युवक का शव बरामद, गांव में पसरा मातम :

सिद्धार्थनगर: नदी में डूबे युवक का शव बरामद, गांव में पसरा मातम :

स्थान : पिठनी बुजुर्ग, थाना उसका, सिद्धार्थनगर
तिथि : 21 जुलाई 2025

सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र के पिठनी बुजुर्ग गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय युवक रितिक वर्मा का शव गांव के पास बहने वाली नदी से बरामद किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और डूबने के कारणों सहित सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Reported by – Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter (Up Live Express)

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *