जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित, रोटरी क्लब महराजगंज का सामाजिक सेवा अभियान, एसडीएम ने की सराहना :

महराजगंज। रोटरी क्लब महराजगंज द्वारा रोडवेज बस स्टेशन परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में पांच छात्राओं को साइकिल और पांच महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इस अवसर पर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी (सदर) श्री जितेन्द्र कुमार, रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती विंध्यवासिनी सिंह एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने संबोधन में एसडीएम श्री जितेन्द्र कुमार ने रोटरी क्लब के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि क्लब जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और मतदाता जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती विंध्यवासिनी सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करें और अपने परिवार के सपनों को साकार करें। क्लब अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना रोटरी क्लब का प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि यह वितरण क्लब के फंड से किया गया है।

कार्यक्रम में आगामी अध्यक्ष एडवोकेट श्री हमीदुल्लाह खान ने इसे सेवा का सतत संकल्प बताया। वहीं, सचिव श्री विनोद गुप्ता ने क्लब की विगत आठ वर्षों से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता का उल्लेख करते हुए हाल ही में सम्पन्न पौधरोपण व वाटर कूलर स्थापना जैसे कार्यों की जानकारी दी।

सिलाई मशीन पाने वाली लाभार्थी महिलाओं में सरिता, उर्मिला, मीरा, कविता, प्रियंका एवं हुस्ना खातून शामिल रहीं। वहीं, साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं में श्रद्धा, कृति, निरुपमा यादव, महक खातून एवं नीलम मौर्य का चयन किया गया।

इस अवसर पर रोडवेज के एआरएम ने परिसर में वाटर कूलर व डिजिटल घड़ी स्थापना के लिए रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, विजय सिंह संत, डॉ. सलीम खान, अजय अग्रहरि, रवि गोयनका, डॉ. एस.जे. आब्दीन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट: