ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को बनाया CM चेहरा, अब ‘अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा’ पर घिरे:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में एक नए गठबंधन ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है, जिसमें चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

असदुद्दीन ओवैसी लंबे समय से यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना रहा है कि इन दलों ने मुसलमानों को राजनीतिक हिस्सेदारी देने के बजाय चुनावों में केवल दरी बिछाने की भूमिका में रखा। अब 2027 के चुनाव से पहले ओवैसी ने ऐलान किया है कि इस बार ‘अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि प्रदेश की सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

हालांकि, इस गठबंधन के ऐलान के बाद ओवैसी खुद विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। समाजवादी पार्टी और AIMIM के आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि अगर मुस्लिम समाज को राजनीतिक नेतृत्व और सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना ही मकसद है, तो गठबंधन में मुख्यमंत्री पद का चेहरा किसी मुस्लिम नेता को क्यों नहीं बनाया गया? आलोचकों का तर्क है कि जिस ‘दरी बिछाने’ की राजनीति के खिलाफ ओवैसी आवाज उठाते रहे हैं, क्या इस गठबंधन में भी मुस्लिमों की भूमिका कुछ ऐसी ही रहने वाली है?

भारतीय जनता पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी तक, इस फैसले को लेकर ओवैसी पर सवाल उठा रही हैं। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के जरिए मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक साथ लाने की रणनीति बनाई है। ये दोनों ही वर्ग समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण के महत्वपूर्ण आधार माने जाते हैं। ऐसे में नए मोर्चे को सपा के राजनीतिक समीकरण के सामने एक नई चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस नए गठबंधन को लेकर फिलहाल बेफिक्र नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि यह मोर्चा समाजवादी पार्टी के बजाय भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाएगा और उसके 2 से 3 प्रतिशत वोट काटेगा। अखिलेश यादव ने अपने मौजूदा गठबंधन का विस्तार करने से भी इनकार कर दिया है।

हालांकि, वह इस नए मोर्चे पर तंज कसने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं और उनका कहना है कि ओवैसी के गठबंधन को कोई खास तवज्जो नहीं दे रहा है।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    गोमतीनगर विस्तार में बिल्डर उपेंद्र सिंह पर तीन राउंड फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी शेखर कौशल वाराणसी के होटल से गिरफ्तार:
    • November 22, 2026

    लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में चाय के भुगतान को लेकर बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी…

    Continue reading
    सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक विनय वर्मा के समर्थकों में टकराव, भूमिपूजन कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी:
    • November 21, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी: सिद्धार्थनगर के बढ़नी में स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल और अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *