सिद्धार्थनगर, यूपी: सिद्धार्थनगर के बढ़नी में स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल और अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया।

जगदम्बिका पाल और विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई
बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा सांसद को कथित तौर पर नजर अंदाज किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हंगामे के बीच सांसद के एक समर्थक ने मंच पर चढ़कर विधायक समर्थक की पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बढ़नी पीएचसी का 19.66 करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकरण किया जाना है। हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
News by: Vishnu Jaiswal (Journalist)















































