बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवरिया में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति के गांव में मौजूद पोखरे में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। लापता व्यक्ति की पहचान प्रकाश गौड़ पुत्र रामदास, निवासी ग्राम फुलवरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार रात करीब 7 बजे गांव के पोखरे में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

गांव में तनाव का माहौल
इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रकाश गौड़ का पैर फिसलने की वजह से वह पोखरे में गिर गए और डूब गए। घटना के बाद से उनकी तलाश की जा रही है।

SDRF टीम द्वारा व्यक्ति की तलाश जारी है
शनिवार सुबह से ही SDRF की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। पोखरे में उनकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल प्रकाश गौड़ का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है। घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग उनके मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
News by: Rk Tripathi (Journalist)















































