सिद्धार्थनगर, यूपी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेहरी मरसतवा स्थित साहू कोठी और खोरिया रघुवीर सिंह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेताजी को याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, इस अवसर पर करीब एक हजार महिलाओं को सूट और साड़ी वितरित की गई।

एक हजार महिलाओं को सूट और साड़ी वितरित की गई
मीडिया से बातचीत के दौरान सपा प्रदेश सचिव रामफेर उर्फ अंशु यादव ने कहा कि नेताजी की जयंती मनाना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबी से उठकर गरीबों, शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी और हमेशा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने आगे कहा कि नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने संकल्प लिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी संकल्प के साथ जयंती के अवसर पर करीब एक हजार महिलाओं को सूट और साड़ी वितरित कर नेताजी को याद किया गया।
News by: Vishnu Jaiswal (Journalist)
















































