बृजमनगंज/महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में फरेंदा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लक्ष्य के साथ भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम सभा महुलानी में भाजपा की नवनिर्वाचित जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी विस्तारक श्रीमती जागृति सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अंजुला अग्रहरी और जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति उपस्थित रहीं।बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं।
उन्होंने उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समूह सखी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। भाजपा सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
अतिथियों ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने और घर-घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में कराने के लिए सभी बहनों को मिलकर प्रयास करना होगा। फरेंदा विधानसभा में कमल खिलाना ही हमारा लक्ष्य है।
इस अवसर पर पिंटू देवी, सुनीता, कंचन लता, साधना, कौशल्या, रंभा देवी, लीलावती, चंदा, मती, उर्मिला, धर्मावती, रीता, सीमा, गुड़िया, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
News by: Rk Tripathi (Journalist)
















































