बृजमनगंज- ओलीनगर में सड़क पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों में अवैध कब्जे को लेकर विरोध :

महराजगंज (बृजमनगंज, महुलानी):
ओलीनगर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित सड़क पर लगभग बीस कड़ी जमीन पर कोलहु पुत्र रामनाथ द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोलहु ने इस जमीन के आधे से अधिक हिस्से पर अवैध रूप से मकान बनवा लिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, कोलहु ने कब्जाई गई सड़क पर अपने निजी सामान — रोटावेटर, ईंट, बालू और कराहा आदि रख दिए हैं, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

कब्जा की गई अवैध जमीन

ग्रामीणों का ये भी कहना है कि कोलहु अपनी दबंगई के बल पर बगल वाले खेत के किनारे के हिस्से से अपनी गाड़ियां निकालता है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होता है, जब गांव वाले विरोध करते हैं, तो वह गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तथा जान से मारने की धमकी भी देता है।

प्रशासनिक जांच और चेतावनी:
दिनांक 10 नवंबर 2025 (सोमवार) की दोपहर करीब 2 बजे लेखपाल और कानून-गो मौके पर पहुंचे और विवादित सड़क का मुआयना किया, उन्होंने कोलहु को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सड़क पर बने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद लेखपाल और कानून-गो ने जायजा लिया, ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे

पुलिस कार्रवाई पर सवाल:
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, इस लापरवाही से गांववासियों में गहरा आक्रोश है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों की मांग:
गांववासियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके और आवागमन की सुविधा बहाल हो सके।

Ground Report by : Ajay Tripathi, Reporter- (Up Live Express)





  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: