मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, खुशहाल नगर में लोगों को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा :

महराजगंज के खुशहाल नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने मेले का निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

डॉ. सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार अधिक से अधिक मरीजों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी और बिना चिकित्सक की सलाह के दवाएं न लेने की चेतावनी दी, साथ ही, किसी भी परेशानी के मामले में तुरंत नजदीकी पीएचसी या सीएचसी पहुंचने की अपील की।

मौके पर चिकित्सक डॉ. आर. एम. शर्मा ने 38 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं, साथ ही रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में फार्मासिस्ट मदुरेंद्र, एएनएम नीलम सिंह, संगिनी संगिता, आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजू देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करते हैं।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *