महराजगंज में बाढ़ से राहत के आसार, पर किसान अब भी संकट में:

महाराजगंज में नेपाल सीमा के पास बहने वाली चंदन नदी का जलस्तर लगातार छठे दिन घटता रहा है, नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण नदी का पानी पहले खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था, जिससे निचले इलाकों के खेत जलमग्न हो गए।

सैकड़ों एकड़ में लगी धान और गन्ने की फसलें पानी में डूब गई थीं। बारिश रुकने के बाद अब खेतों का पानी धीरे-धीरे नदी की ओर लौट रहा है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है।

हालांकि, कई खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है और इससे फसलें सड़ने लगी हैं, प्रशासन प्रभावित गांवों पर लगातार निगरानी रख रहा है। किसान रमेश, शिवानंद, महेश और रामकिशन का कहना है कि अगर पानी जल्दी निकल गया तो कुछ फसलें बचाई जा सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक जलभराव रहने से नुकसान बढ़ जाएगा।

स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि मौसम साफ रहने पर स्थिति सुधरेगी और जीवन धीरे-धीरे सामान्य होगा।



  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: