विद्यालयों के मर्ज से शिक्षा व्यवस्था पर संकट – कांग्रेस ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन :

विद्यालयों के मर्ज से शिक्षा व्यवस्था पर संकट – कांग्रेस ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन :

नौतनवा ; प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के विलय और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद को सौंपा।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश भर में पांच हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों का विलय कर शिक्षा व्यवस्था पर कुठाराघात कर रही है, इससे गरीब और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, साथ ही, जगह-जगह शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं, इसके अतिरिक्त, नौतनवा तहसील स्थित निबंधन कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, उपनिबंधक की मिलीभगत से प्रतिदिन लाखों रुपये की हेराफेरी की जा रही है, और व्यावसायिक भूमि को अवैध रूप से कृषि भूमि दर्शाकर बैनामा कराया जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस निर्णायक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: