जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बाढ़ राहत तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, कहा- ‘बचाव कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी :

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को ऑनलाइन बैठक में बाढ़ राहत एवं पूर्व तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राजस्व विभाग के अंतर्गत जनपद की चारों तहसीलों—सदर, फरेंदा, निचलौल एवं नौतनवां—के उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अन्य संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महराजगंज, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, मनरेगा, अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

डीएम ने स्पष्ट किया कि समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    • December 17, 2025

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को गति मिल रही है। वार्ड नंबर 9 स्थित ठाकुरद्वारा पोखरी के सुंदरीकरण के लिए 57 लाख रुपये की लागत से…

    Continue reading
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    • December 16, 2025

    नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजनीतिक हलचल- JDU मंत्री बोले, पूरा देश नीतीश को पीएम बनते देखना चाहता है :
    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :