फरेंदा: ठेकेदार कल्याण समिति संघ की नई कार्यकारिणी का गठन संगठनात्मक मजबूती पर जोर

फरेंदा: ठेकेदार कल्याण समिति संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर :

फरेंदा में रविवार को उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति संघ की जिला इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित चुनाव में जिलेभर के ठेकेदारों और समिति सदस्यों ने भाग लिया, चुनाव प्रक्रिया का संचालन हृदय पांडेय और दुर्गा पांडेय की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।

इस दौरान प्रभाकर उपाध्याय को जिलाध्यक्ष और प्रमोद सिंह को महामंत्री के रूप में चुना गया, उपाध्यक्ष पद पर मनीष सिंह, राकेश गुप्ता और अभय सिंह को चुना गया, आशुतोष मिश्रा को संगठन मंत्री, सिद्धार्थ पांडेय को कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

संघ के मंत्री पदों पर रिंकू सिंह, प्रदीप नायक, हरकेश कसौधन, विजय पांडे और राजन पाठक को जिम्मेदारी दी गई, जबकि संरक्षक मंडल में संजय सिंह, महबूब आलम, सुनील राय और हरनंदन उपाध्याय को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत फूल मालाओं और तालियों से किया गया, सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा और सहयोग की भावना दोहराई, इस मौके पर अध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय ने कहा कि संगठन को नई दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी और वे ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगे।

महामंत्री प्रमोद सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य मिलकर एक मजबूत और पारदर्शी संगठन का निर्माण करेंगे, जो ठेकेदारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?