हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं :

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं :

महराजगंज : स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को इमरजेंसी सेवाओं से लैस किया जा रहा है, इन केंद्रों पर अब केवल सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, खांसी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप का इलाज ही नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ट्रॉमा, जलने, सर्पदंश, दिल का दौरा तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी आकस्मिक स्थितियों में त्वरित राहत मिल सकेगी, जिले में वर्तमान में कुल 192 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं, जिन्हें इमरजेंसी से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और प्रशिक्षण से सुसज्जित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसमें ट्रॉमा की स्थिति में रक्तस्राव रोकने, फ्रैक्चर को स्थिर करने, जलने पर प्राथमिक उपचार, एंटीबायोटिक व ड्रेसिंग, सर्पदंश पर एंटी-स्नेक वेनम और कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में सीपीआर जैसी आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं।

प्रशिक्षण के साथ ही सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण, जैसे प्राथमिक उपचार किट, जीवन रक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्ट्रेचर, स्टेचर आदि सेंटरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इससे मरीज को मौके पर ही त्वरित प्राथमिक उपचार मिल सकेगा, जिससे उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

गंभीर आपातकालीन मामलों को बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने हेतु 108 एंबुलेंस सेवा से समन्वय की व्यवस्था भी की गई है, जिससे ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर मरीज को बेहतर इलाज मिल सके।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    One thought on “हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं :”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *