सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग, वायरल वीडियो के बाद युवक पर पुलिस की कार्रवाई:

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग का वीडियो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक का रविवार को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोला सड़कहवा निवासी विशाल ने एयर गन से फायरिंग करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवक खुलेआम हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करता नजर आ रहा था, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई :
वीडियो के वायरल होते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच में वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी विशाल को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और समझदारी से करें। किसी भी प्रकार की हथियारनुमा वस्तु के प्रदर्शन या फायरिंग से संबंधित वीडियो पोस्ट करना कानूनन अपराध है, जिस पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: