पूर्व भाजपा विधायक का विवादित बयान—मुस्लिम लड़कियों को लाओ, नौकरी दूंगा! | Viral Speech :

सिद्धार्थनगर। जिले के डोमरियागंज से भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर हिंदू युवकों से मुस्लिम लड़कियों को “उठाकर लाने” की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल मच गई है।

वीडियो भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां 16 अक्टूबर को एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा में पूर्व विधायक ने कथित रूप से कहा-

“हमारे समाज की दो लड़कियां वो ले गए, अब तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ, दो पर 10 से कम मंजूर नहीं हैं। जो यह काम करेगा, उसके खाने-पीने और नौकरी का इंतजाम हम करेंगे।”

पूर्व विधायक ने आगे कहा —
जो दो लड़कियां गई हैं, वह हमें पच नहीं रही हैं, मुसलमानों सुन लो, यह हमें पच नहीं रहा है और इसका बदला भारी होगा।

पहले भी रहा है यह इलाका मिनी पाकिस्तान :

पूर्व विधायक ने आगे कहा कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने से पहले डुमरियागंज को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहा जाता था और कई गांवों में हिंदू सुरक्षित नहीं थे, उन्होंने कहा कि सामंतवादी मुस्लिम अभी भी गलतफहमी में हैं और उनको सुधारने के लिए उन्होंने यह वाक्य प्रयोग किया था, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई हिंदू ऐसा करता है तो उसका निरादर नहीं, बल्कि सहयोग और सम्मान किया जाएगा।

  • Related Posts

    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    • December 16, 2025

    बृजमनगंज, महराजगंज: थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा गोपालपुर, टोला शुक्ल कोटिया में मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे 25 वर्षीय विवाहिता शबाना, पत्नी अजहरुद्दीन का शव घर में फंदे…

    Continue reading
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    • December 16, 2025

    जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बृजमनगंज पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    सिद्धार्थनगर- विकास से वंचित बराहपुर, बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :