राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक का कहर, सिद्धार्थनगर में दर्जनों भेड़ें कुचली गईं, चालक फरार :

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर भरौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने कहर बरपाया। सड़क पार कर रही दर्जनों भेड़ें ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में कई भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, सूत्रो के अनुसार करीब 111 भेड़ो की मौत हुई हैं, और कई गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे की है, जब पशुपालक अपने झुंड के साथ सड़क पार कर रहा था।अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और भेड़ों को रौंद दिया, हादसे के दौरान पशुपालक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही ढेबरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृत और घायल भेड़ों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: