जो मेरा विरोध करेगा, भगवान उसे दंड देंगे

नाबालिग पहलवान से यौन शोषण मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचे, एयरपोर्ट पर 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया, इसके बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंचे और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए।

बृजभूषण बोले- मैंने कहा था कि अगर मेरे ऊपर लगे आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा, कोर्ट के फैसले ने मेरी उस बात को सही साबित कर दिया, भूपेंद्र हुड्डा 11 बजे तक मुख्यमंत्री बनने वाले थे, लेकिन संत्री भी नहीं बन पाए, आम आदमी पार्टी का तो सत्यानाश हो गया।

मेरा जो भी विरोध करेगा, भगवान उसे दंड देंगे, क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं, जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे थे, वही कभी मुझे ‘कुश्ती का भगवान’ कहते थे, एक गीत मैं उन्हीं लोगों के लिए कहना चाहता हूं- ‘

कभी पास आके वो इतना बता दें, मुझे सता कर क्या मिला…?

अयोध्या में दर्शन-पूजन करने के बाद बृजभूषण गोंडा लौट गए, उनके साथ गाड़ियों का काफिला भी था, गोंडा में वह सबसे पहले नंदिनी नगर स्थित नंदिनी माता मंदिर पहुंचे, माता नंदिनी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इस दौरान उन्होंने नाबालिग पहलवान केस में बरी किए जाने पर कहा कि मुझे भरोसा था और न्यायपालिका पर विश्वास था, सच सबके सामने आ गया, षड्यंत्र था, उजागर हुआ वो सारी शक्तियां बेनकाब हो गईं।

दरअसल, सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को नाबालिग पहलवान से यौन शोषण मामले में बरी कर केस क्लोज कर दिया, पिछली सुनवाई में नाबालिग अपने बयान से पलट गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने ये निर्णय लिया।

नाबालिग ने 1 अगस्त, 2023 को बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि उसने किसी राजनीतिक या भावनात्मक दबाव में आकर ये आरोप लगाए थे, ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी, जिसमें वह खुद को पीड़िता मानती हो, इस बयान के बाद कोर्ट ने इसे ‘गंभीर परिवर्तनीय साक्ष्य’ माना था।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: