सांसद-विधायक ग्रामीण खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ- पूर्व विधायक ने यन यन कॉलेज में किया उद्घाटन :

महाराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक स्थित ग्राम सभा दुबौलिया के यन यन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में सांसद एवं विधायक ग्रामीण खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल और बृजमनगंज ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि नेतृत्व कौशल और टीम भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने इसे जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण मंच बताया। खेल मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

दर्शकों की तालियों और जयकारों ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्पद बताया। इस वर्ष सांसद खेल स्पर्धा को संसदीय क्षेत्र स्तर पर और विधायक खेल स्पर्धा को विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया गया है, इस बदलाव से प्रतियोगिताओं का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ गए हैं, जिससे अधिक प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने प्रथम पुरस्कार विजेता युवा खिलाड़ी प्रभाकर को शील्ड, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार विजेता कुमारी अनुष्का को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर यन यन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक पंकज कुमार यादव, पीटीआई विशाल द्विवेदी, शैलेश पांडे, उमेश चंद, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, योगेंद्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता छट्टू सिंह, मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सभासद चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, जेपी गौड़, मुन्नू दूबे, समाजसेवी अवध नारायण अग्रहरि, ग्राम प्रधान राम कमल चौधरी, बृज बिहारी यादव, श्री राम साहनी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और जिले के कई प्रमुख अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को और भी खास और यादगार बना दिया।





  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: