दिल्ली दंगों की आरोपी गुलफिशा फातिमा को जमानत, तिहाड़ जेल से रिहा:

नई दिल्ली: वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी गुलफिशा फातिमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है, अदालत से जमानत आदेश के बाद संबंधित ट्रायल कोर्ट में आवश्यक बॉन्ड और जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने पर उनकी रिहाई संभव हो सकी।

गुलफिशा फातिमा पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम – UAPA सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज था, वह बीते करीब पांच वर्षों से न्यायिक हिरासत में थीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान यह देखते हुए जमानत दी कि आरोपियों की लंबे समय से हिरासत बनी हुई है और ट्रायल में अभी समय लग सकता है।

इसी मामले में मीरान हैदर, शिफा-उर-रहमान और मोहम्मद सलीम खान को भी जमानत के बाद जेल से रिहा किया गया है। अदालत ने सभी आरोपियों पर कुछ शर्तें लगाई हैं, जिनमें बिना अनुमति देश से बाहर न जाना और नियमित रूप से कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करना शामिल है।

वहीं, इसी मामले के अन्य आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को अभी तक जमानत नहीं मिली है और वे न्यायिक हिरासत में बने हुए हैं, मामले की सुनवाई संबंधित अदालत में जारी है।

  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    • June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिस कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की…

    Continue reading
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची: