फरेंदा में सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, आरोपी पर केस दर्ज :

फरेंदा में सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, आरोपी पर केस दर्ज :

महराजगंज, 24 जुलाई 2025
फरेंदा तहसील क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग गांव में गुरुवार दोपहर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया, गाटा संख्या 430 पर राम ललित पुत्र कल्पू द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था, प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।

तहसील प्रशासन की टीम, जिसमें तहसीलदार फरेंदा, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल शामिल थे, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया, इस दौरान मौके पर किसी भी प्रकार के अव्यवस्था से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना फरेंदा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम फरेंदा ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हालत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिले भर में सरकारी जमीनों की पहचान कर अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही चरणबद्ध ढंग से की जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: