भारत देगा दुनिया को नया AI सेफ्टी सिस्टम

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दुनियाभर की नजरें अब भारत पर हैं, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए एक नया और सुरक्षित रेगुलेशन मॉडल तैयार किया जा सके।

एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भारत “टेक्नो-लीगल अप्रोच” अपना रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी और कानून दोनों का संतुलन रखा जा रहा है, उन्होंने बताया कि AI सेफ्टी पर काम करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं, जो डीपफेक, बायस और गलत जानकारी हटाने जैसी तकनीकों पर काम कर रही हैं।

इस मॉडल की खास बात यह है कि यह देश के बड़े टैलेंट पूल का पूरा इस्तेमाल करने का मौका देता है और AI से जुड़ी समस्याओं के लिए समाधान विकसित करता है, मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार AI का इस्तेमाल हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट और एजुकेशन जैसे अहम सेक्टर्स में कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर को-क्रिएशन पर भी फोकस है।

उन्होंने कहा कि भारत का AI मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है, और देश का लक्ष्य है कि वह दुनिया के टॉप 5 AI राष्ट्रों में शामिल रहे, चाहे वो क्षमताओं में हो, टैलेंट में हो या उपयोग के स्तर पर।

Related Posts

महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
  • November 3, 2026

महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

Continue reading
पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
  • October 27, 2026

केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *