महराजगंज : विश्व युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के ठोस प्रयास

युवाओं के कौशल विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : रविकांत पटेल :

फरेंदा ; विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महराजगंज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत केंद्र’ द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है, प्रत्येक युवा में छिपे हुनर को पहचानकर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें, उन्होंने कहा कि जब युवाओं के अंदर कौशल विकसित होगा, तो बेरोजगारी अपने आप कम होगी।

विशिष्ट अतिथि नोडल प्रधानाचार्य मसूद इशरत ने कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया, तकनीकी जागरूकता और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस की 10वीं वर्षगांठ वैश्विक स्तर पर मनाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे और न ही आर्थिक कारणों से रोजगारपरक शिक्षा से वंचित हो।

कार्यक्रम को संस्थान के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष हृदेश कुमार यादव सहित धनपाल, रामजीत, संतोष कुमार, कौशल कुमार गौतम और गंगा यादव ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, आदेश जारी:
    • April 10, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को बड़ी राहत देते हुए मानदेय वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार, शिक्षा मित्रों का…

    Continue reading
    लखनऊ में InFound का बड़ा Finance Meet-up सफल, स्टार्टअप्स को मिली ग्रोथ और फंडिंग की नई दिशा:
    • April 7, 2026

    लखनऊ | InFound ने Lucknow में एक प्रभावशाली Finance Meet-up का आयोजन कर स्टार्टअप्स को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र से मारपीट, हसनगंज थाने में दी गई तहरीर:
    नीतीश कुमार PM क्यों नहीं बने? अखिलेश यादव के बयान से मचा सियासी बवाल:
    डिजिटल फ्रॉड पर लगाम के लिए RBI सख्त, बड़े ट्रांसफर पर 1 घंटे की देरी का प्रस्ताव:
    उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, आदेश जारी:
    एक साथ 12 IPS अफसरों के तबादले, योगी सरकार का बड़ा फैसला: